बागपत, अप्रैल 6 -- किरठल गांव में स्थित आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को प्रदेशस्तरीय अडंर 20 बालिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 90 बालिका पहलवानों ने अपने दांव-पेच से प्रतियोगिता को जीतने का जज्बा दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने बालिका पहलवानो के हाथ मिलाकर कराया। पहली कुश्ती में 53 किलोग्राम में अंशुल यादव वाराणसी प्रथम स्थान पर तो कंचन वाल्मीकि झांसी दूसरे स्थान पर रही। इसी क्रम में 55 किलोग्राम में अंशुल खोकर पहले स्थान पर वही अंशिका रायबरेली दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम में प्रतिमा गाजीपुर पहले स्थान पर नीलम हापुड़ दूसरे स्थान पर रही। 59 किलोग्राम में श्रष्टि मेरठ पहले स्थान पर रही। 62 किलोग्राम में प्रिया चौहान व 65 किलोग्राम में अनुपमा ने प्रथ...