अमरोहा, अप्रैल 9 -- शहर में लगे कई इंडिया मार्का हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं, जो लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। सभासद पति की शिकायत पर हैंडपंपों की जांच शुरू कर दी गई है। शहर के मोहल्ला टीचर्स कालोनी में नौ हैंडपंप चिन्हित भी किए गए हैं, जो प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत पेयजलापूर्ति की रहती है। इस बीच प्रदूषित पेयजल लोगों की सेहत पर बुरा असर डालता है। शहर में कई हैंडपंप ऐसे हैं जो प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। स्थानीय नगर पालिका सभासद पति अशोक कुमार दिले ने इस बावत शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को जांच का निर्देश दिया। टीम ने हैंडपंपों की जांच शुरू कर दी। टीचर्स कालोनी में लगे हैंडपंपों की जांच में आठ हैंडपंपों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.