मुजफ्फरपुर, मई 14 -- फोमुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में बुधवार को हरित सफर अभियान के तहत प्रदूषण से बचाव पर छात्राओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमर त्रिशला सेवा आश्रम एवं द क्लाइमेट एजेंडा के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कॉलेज के 110 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका संचालन हरित सफर अभियान के डीआरपी राहुल कुमार ने किया गया। संस्था के सचिव रणजीत कुमार ने अभियान के बारे में विस्तृत से बताया। इसके बाद प्रतिभागियों के बीच निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निबंध में प्रथम पुरस्कार प्राकृति कुमारी, द्वितीय रूबी कुमारी एवं तृतीय ईशा राज को मिला। भाषण में प्रथम पुरस्कार स्वर्णा कुमारी, द्वितीय खुशी निशा, तृतीय पुरस्कार आसका फातिम...