आदित्यपुर, मार्च 23 -- गम्हरिया। मुड़िया पंचायत के मसलेवा गांव में स्थित डीडी स्टील कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से आस-पास के पांच पंचायत के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर ग्राम प्रधानों ने कंपनी प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंप प्रदषण पर रोक लगाने समेत विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया। साथ ही ग्रामसभा द्वारा कंपनी प्रबंधन को 15 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया गया। निर्धारित समय पर मांगों पर पहल शुरू नहीं होने पर गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी। कंपनी पहुंचे ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों के साथ कंपनी के एचआर सुदीप्त अधिकारी व सुबीर कुमार भौमिक ने वार्ता की। इस दौरान उन्होंने इनकी मांगों को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचा देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में मनोहर महतो, शेख तैयब अली, राम हांसदा, सुसेन महतो, प्रेमचंद्र महतो, घासीराम नायक, जाकिर, शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.