रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ परिषदन सभागार में शनिवार को नईसराय स्थित बिहार फाउंड्री कास्टिंग लिमिटेड फैक्ट्री संचालक, ग्रामीण और जिला प्रशासन की एक त्रिपक्षीय वार्ता हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण का स्थानीय ग्रामीणों के उनके जीवन और स्वास्थ पर नकारात्मक असर और प्रभाव को लेकर बातचीत की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालक पर वातावरण को प्रदूषित कर उनके जीवन को संकट में डालने का सीधा आरोप लगाया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस फैक्ट्री के धुएं और रसायनों के कारण ध्वनि वायु और जल प्रदूषित हो रहा है। फैक्ट्री संचालक समूह ने ग्रामीणों की बातों को ध्यान से सुना और यह स्वीकार किया की फैक्ट्री से निकलने वाला प्रदूषण एक गंभीर विषय है। इस बीच फैक्ट्री संचालक समूह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.