बरेली, फरवरी 22 -- बीडीए बसाने की तैयारी में लगा दो आवासीय टाउनशिप टाउनशिप विकसित करने के दौरान नहीं लगेगा मिट्टी ढेर बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बसने जा रही नई आवासीय टाउनशिप अब स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल मॉडल पर विकसित होंगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सड़क निर्माण के दौरान धूल और मिट्टी से होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह नियंत्रण रखने की तैयारी की है। टाउनशिप में पहली बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिसमें निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर नहीं लगेंगे और सड़कों के चौड़ीकरण में चरणबद्ध कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी। बीडीए अधिकारियों ने बताय कि जितनी मिट्टी की खुदाई होगी, उसी दिन उतनी ही गिट्टी बिछाई जाएगी। निर्माण स्थल पर खुले में मिट्टी का भंडारण नहीं होगा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान धूल उड़ने से रोकने के विशेष इंतजाम होंगे। चरणबद्ध निर्मा...