मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई तेज हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के आदेशों का पालन नहीं करने वाली पांच मैटल इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए सील किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई से बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में रोलिंग मिल व अन्य लोहा व मेटल गलाने वाली बड़ी इकाइयों के संचालकों में हडकंप मच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में शामिल औद्योगिक ईकाइयों की मानिटरिंग के आदेश दिए थे। इसमें अभी तक ओसीईएमएस व पीटीजेड कैमरा नहीं लगाने वाली ईकाइयों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीलिंग के निर्देश है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देश पर एई कुंवर संतोष व जेई राजा गुप्ता ...