कानपुर, फरवरी 4 -- सरवनखेड़ा। रनियां के खानचंद्रपुर में भू-गर्भ जल में क्रोमियम प्रदूषण के मामले को लेकर एनजीटी की टीम ने विचाराधीन याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की गई थी। इसके बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हुए। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम और वैज्ञानिक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। और वहां दस पानी के नमूने एकत्र किए। क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि एनजीटी में विचाराधीन याचिका पर बीते 3 फरवरी को सुनवाई होने के बाद प्रदूषण विभाग की टीम ने गांव खानचन्द्रपुर,उमरन, घनारामपुर व शिवनाथपुरवा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान में पानी की स्थिति,खून में क्रोमियम व मरकरी से प्रभावित लोगों से जानकारी लीं। इसके बाद टीम ने सामने आ रही समस्...