नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर बहुत बड़े फ्रॉड का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है प्रदूषण को लेकर ये सबसे बड़ा फ्रॉड है जिसे भाजपा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी तो दिल्ली मं प्रदूषण कम हो जाएगा। अब इसे ही लेकर भाजपा फ्रॉड कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने प्रदूषण के आंकड़े को कम दिखाने के लिए दिल्ली जंगल और हरे-भरे इलाकों में 6 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्मटम लगा दिए हैं। सौरभ भारद्वाज ने ये भी दावा किया है कि जहां प्रदूषण के आंकड़े ज़्यादा आ रहे हैं, वहां के मॉनिटरिंग सिस्टम को ख़राब कर दिया जाएगा। प्रदूषण के आंकड़े कम हो जायेंगे और डंका पीटा जाएगा कि प्रदूषण कम हो गया। उन्होंने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के खिलाफ बड़ी साज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.