मुख्य संवाददाता, नवम्बर 28 -- भाई की हत्या में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता प्रदीप सक्सेना पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया और धर्म परिवर्तन करके अब्दुल रहीम बन गया। दाढ़ी बढ़ाकर उसने अपना हुलिया भी बदल लिया और फिर वह दोबारा कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी के बरेली में प्रेमनगर पुलिस ने करीब 36 साल से फरार चल रहे प्रदीप उर्फ अब्दुल रहीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। शाही कस्बा निवासी प्रदीप सक्सेना वर्ष 1987 में प्रेमनगर क्षेत्र की नरकुलागंज नई बस्ती में शांति देवी के मकान में किराये पर रहता था। तभी प्रदीप ने चोरी के दौरान अपने भाई संजीव सक्सेना की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। थाना प्रेमनगर में 12 मई 1987 को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई और चार-पांच दिन बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वर्ष 1989 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.