कन्नौज, दिसम्बर 16 -- कन्नौज। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चौहान को शासन के निर्देश पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नियुक्त किया गया है। जबकि अधिवक्ता मयंक दुबे व सौमित्र मिश्र को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों अधिवक्ताओं को सूचित करते हुए ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर प्रदीप चौहान जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता सौमित्र मिश्र व मयंक दुबे को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं के पद पर नियुक्ति किया गया है। बता दें कि अभी तक तरुण चंद्रा प्रभारी डीजीसी के तौर पर कार्य देख रहे थे। बीते साल डीजीसी मोहम्मद सालिम के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इन पदों पर इन अधिवक्ताओं की नियुक्ति का शासन से पत्र प्राप्त हो ...