कौशाम्बी, मार्च 18 -- बसपा के जिलाध्यक्ष राकेश गौतम ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदार मो. सईद घोषी को दी गई है, जबकि जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल, जिला महासचिव अशोक कुमार सोनकर, जिला सचिव प्रदीप कुमार गौतम व जिला कार्यकारिणी सदस्य में सेंधी लाल निर्मल, मनीष गौतम, वीरेंद्र बौद्ध व दिनेश गौतम शामिल हैं। जिला कमेटी का गठन होने के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वह बूथ व सेक्टर की बैठक लेना शुरू करें। बसपा संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.