प्रयागराज, सितम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ प्रयागराज शाखा एवं क्षेत्रीय शाखा का चुनाव सोमवार को हुआ। इस चुनाव में प्रत्येक शाखा से अध्यक्ष और मंत्री चुने गए। जीरो रोड डिपो से मोहम्मद जावेद शाखा अध्यक्ष तथा कमलाकांत जायसवाल शाखा मंत्री बने। सिविल लाइंस डिपो से ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष और रमेश पांडेय मंत्री चुने गए। वहीं सिविल लाइंस कार्यशाला से नाजिम उल्लाह खान अध्यक्ष तथा अंकित पांडेय मंत्री निर्वाचित हुए। प्रयाग डिपो से अर्जुन सिंह शाखा अध्यक्ष और जयप्रकाश श्रीवास्तव शाखा मंत्री बने। मंझनपुर शाखा से राकेश कुमार अध्यक्ष तथा फूल सिंह मंत्री चुने गए। लालगंज डिपो से जयप्रकाश शर्मा अध्यक्ष और दयाशंकर तिवारी मंत्री निर्वाचित हुए। प्रतापगढ़ शाखा से उमेश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और कमलेश कुमार मंत्री ब...