मोतिहारी, सितम्बर 13 -- रक्सौल। जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में 51 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन पुलिस अधिकारी और एक भारतीय महिला शामिल हैं। यह आंकड़ा पूरे देश का है। पोस्टमार्टम के बाद अनेकों शव का अंतिम संस्कार पशुपति नाथ आर्य घाट पर किया गया है। परिजनों की मांग पर शव को हैंडओवर किया जा रहा है। बता दें कि ये मौतें काठमांडू घाटी और अन्य जिलों में हुई हैं। विरोध प्रदर्शन के पहले दिन 21 पुलिस की गोली से मारे गए। इनमें नौ कैदी शामिल थे। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता विनोद घिमिरे ने बताया कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू हो गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंपा जा रहा है। अब तक कुल 36 शव प्राप्त हुए हैं। इनमें एक शव अज्ञात है। एसं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...