सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में यूजीसी-2026 समानता संवर्धन एक्ट के समर्थन में सर्वदलीय मार्च बुधवार को निकाला गया। शहर के आंबेडकर पार्क से शुरू होकर प्रतिरोध मार्च जेपी चौक, अस्पताल मोड़ होते हुए गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर स्मृति पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा के पास पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। मार्च के नेतृत्व कर रहे विभिन्न दलों के लोगों ने एक स्वर में यूजीसी-2026 समानता संवर्धन एक्ट को समाजहित व सर्वहित में बताते हुए इसे सरकार से अविलंब लागू करने की मांग की। सभी ने माना कि यह कानून सामाजिक समानता, शैक्षणिक न्याय व वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत करेगा। वक्ताओं ने कहा कि रोहित बेमुला, पायल तडवी, दर्शन सोलंकी व एंजेल चकमा जैसे अनेकों घटना सामने आई हैं जिनका संस्थागत मौतों के बाद छात्र नौजवानों की मांग रही...