बिजनौर, जनवरी 28 -- विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तकनीकी मॉडल तैयार करके प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकादमी में विज्ञान तथा गणित की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राओं ने आगंतुकों को विज्ञान और गणित जैसे कठिन समझे जाने वाले विषयों को बेहद आसान तथा सुरूचि पूर्ण तरीके सफलतापूर्वक समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू तथा अध्यापकों सहित छात्र- छात्राओं ने विभिन्न प्रयोग कर उपस्थित अभिभावकों को गणित तथा विज्ञान के प्रयोग का महत्व बताया। अध्यापक मोहित कुमार ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रयोग प्रस्तुत कर भौंतिक विज्ञान के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। अध्यापक मनीष कुमार ने रसायन विज्ञान के अनेक सिद्धांतों का प्रयोग प्रस्तुत किया। अध्यापि...