मेरठ, फरवरी 9 -- दौराला। गुरुकुल अकेडमी दौराला के परिसर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत दौराला के चेयरमैन देवेंद्रपाल सिंह, स्कूल डायरेक्टर गोविंद अहलावत, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान नेहा, प्रहलाद, दीपाली, चीनू, मानसी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.