मेरठ, जुलाई 6 -- होटल क्रिस्टल पैलेस में शनिवार को राखी और तीज को लेकर आर्कषक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल ज्वैलरी से लेकर डिजाइनर सूट व साड़ियां देखने को मिली। रजवाड़ा लुक में गहने भी देखने को मिले, तो लहंगे व दुपट्टे भी रहे। महिलाओं ने अपने-अपने लाइफ स्टाइल के हिसाब से खरीददारी की और सुंदर राखियों को देखा। इस दौरान भक्ति भाव पर आधारित राखियां देखने को मिली, तो नजर न लगने वाली स्टोन की राखी भी देखने को मिली। तीज क्लेक्शन में हरे व लाल रंग के विशेष परिधान देखने को मिले। प्रदर्शनी में देर शाम तक महिलाओं व बच्चों का आना-जाना लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.