सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भड़रिया स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूल के प्रबंधक डॉ.राजेश कुमार गुप्त ने किया। इसमें बेहतर मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, सुनील गुप्त, मलिक मुमताज़ अहमद, सुभाष यादव, वसीउद्दीन ...