बलिया, मई 24 -- बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर 31 मई तक भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाया गया। इसके माध्यम से अहिल्याबाई के कृतित्व को लोगों ने देखा। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर बनवाए। सरोवरों, घाटों, कुंओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। उनके जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक उनकी कृतियों को पहुंचाना है ताकि लोग उनका अनुसरण करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संत कुमार मिठाई लाल, कृष्णा पांडे, अशोक यादव, सतवीर सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, आलोक सिंह, नितेश मिश्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.