कन्नौज, जनवरी 25 -- कन्नौज। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित साप्ताहिक छायाचित्र प्रदर्शनी इतिहास प्रेमियों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस विशेष प्रदर्शनी का विषय मध्यकालीन भारत का गौरव 8वीं से 18वीं शताब्दी तक के अनछुए भारतीय राजवंशों की एक झलक रखा गया, जिसने भारतीय इतिहास के लगभग एक हजार वर्षों के स्वर्णिम कालखंड को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।यह प्रदर्शनी संग्रहालय के प्रभारी संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी एवं सचिव, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद डॉ. मकबूल ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। छायाचित्रों के माध्य...