जहानाबाद, जनवरी 31 -- दक्षिणवारी मठिया में वार्षिकोत्सव स्पोर्ट्स मीट सह बाल मेला का आयोजन छात्र- छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया में शनिवार को वार्षिकोत्सव स्पोर्ट्स मीट सह बाल मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबाना हारून ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे। छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाल मेला के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने स्वयं तैयार किए गए मॉडल, चार्ट, गणितीय उपकरण तथा विज्ञान संबं...