भागलपुर, फरवरी 23 -- नई दुर्गा स्थान प्रांगण में रविवार को पाल कला केंद्र ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रशिक्षण महाविद्यालय सुल्तानगंज द्वारा पप्पू पाल की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य पर पेंटिंग, प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन शहर में पहली बार किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, पाल कला केंद्र के संयोजक अनिल पाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 100 से भी अधिक प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। क्रेको संगीत कॉम्पीटिशन ग्रुप ए और बी में निर्णायक की भूमिका में प्राण मोहन, प्रकाश चौधरी, नवल कुमार कुशवाहा, पेंटिंग में निर्णायक की भूमिका माधव आर्ट, रंजीत पंडित, प्राण मोहन प्रितम ने निभाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...