मैनपुरी, मार्च 27 -- शहर के बीलों रोड स्थित सनातन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा फल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। प्रबंधक दीपक दास, सह निदेशक कुशाग्र दास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक दीपक दास ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बच्चों की सफलता पर बधाई दी और आगे की शिक्षा के लिए एक निश्चित समय तालिका बनाने की बात कही। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से दूर रहने की हिदायत दी और शारीरिक व मानसिक विकास करने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि एकेडमी के नवीन सत्र 3 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.