सीतामढ़ी, दिसम्बर 30 -- सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता बीडीओ रीतेश कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-2026 में चयनित लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों की विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर बीडीओ ने आवास सहायकों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति वाले पंचायतों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय किश्त की राशि लेकर मकान नहीं बनाने वालों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस देने का निर्देश दिया। बैठक में आवास रुपेश कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में प्रतिनियुक्त आवास सहायकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.