एटा, दिसम्बर 3 -- बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर चित्रांश बंधुओं को याद किया। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी के नेतृत्व में माल्यापर्ण किया गया। उन्होंने ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई। वक्ताओं ने मांग की कि उनके जन्मदिन को संविधान निर्माता दिवस के रुप में घोषित किया जाना चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार जौहरी एडवोकेट ने कहा कि हम सब आज के दिन अधिवक्ता दिवस के रूप में मना कर प्रथम राष्ट्रपति को याद करते हैं। महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सेना, संजीव सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, उमेश सक्सेना, मनोज कश्यप, युवा अध्यक्ष डॉ विकास सक्सेना, महामंत्री क्षितिज सक्सेना, विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, वरिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, पंक...