मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- जिगना, मिर्जापुर। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती, बाल दिवस पर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमानपुर में बाल मेले की धूम रही। विधायक रिंकी कोल ने फीता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया। नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ बाल मेले का शुभारंभ हुआ। विधायक ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कहा कि नेहरू जी ने हमें बच्चे मन के सच्चे का पाठ पढ़ाया था। बीएसए अनिल कुमार ने बाल दिवस पर मौलिक आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार हुआ है। इस अवसर पर तोरण द्वार व रंगीन गुब्बारों से परिसर को सजाया गया था। प्रधानाध्यापक मनिक बहादुर सिंह सहायक अध्यापिका श्वेता देवी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अजित प्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.