रामपुर, सितम्बर 23 -- रामपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री का पूजन कर मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान भक्तों ने मां का गुणगान भी किया। सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों पर विधि-विधान से कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री को चुनरी और श्रृंगार की अन्य सामग्री अर्पित कर फलों का भोग लगाया और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी का पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। घरों पर पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों व देवी स्थान पर जाकर पूजन कर माता को फल अर्पित कर ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए। दोपहर में घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.