जमुई, नवम्बर 7 -- चकाई, निज संवाददाता बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड के बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरौन बार्डर एवं चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर खोरीपानन बॉर्डर पर स्थानिय पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच चलाया गया। जांच अभियान के दौरान झारखंड के देवघर एवं गिरिडीह की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोक कर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन जांच पड़ताल की गयी। ताकि बिहार में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए वाहनों में छुपाकर अवैध शराब और पैसे तो नही लाये जा रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा सभी छोटे-बड़े वाहनों के नंबर वाहन मालिकों के नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जा रही है। इस जांच अभियान में दोनों चेक पोस्टों पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस 24 घंटे झारखंड...