अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर। एसपी केशव कुमार ने सोमवार को जनसुनवाई की। फरियादियों की एक एक कर समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्या को विधिवत ढंग से सुनें और उन्हें त्वरित व गुणवत्तापरक न्याय दिलाएं। एसपी केशव कुमार को पीड़ितों ने अपनी समस्याएं सुनाई। किसी का भूमि विवाद का मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा था कोई मारपीट व अन्य मामलों में न्याय की आस लेकर पहुंचा था। एसपी ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए कई थाना प्रभारियों को फोन भी किया। समस्या निस्तारण न होने का कारण पूछा। फटकार लगाते हुए कहा कि थाने जाने वाला कोई भी फरियादी न्याय के अभाव में लौटे यह स्थिति ठीक नहीं है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और उसका बेहतर ढंग से निस्तारण कराएं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.