मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- ब्लॉक संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की एक सभा का आयोजन मोरना मे किया गया जिसमें पार्टी की नीतियों के बारे बताते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया गया। मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित शकील अंसारी के आवास पर आयोजित सभा मे कांग्रेस नेता सलमान सईद ने कहा की आज देश मे अस्थिरता का माहौल है,व्यापारी अधिकारियो की तानाशाही से भयभीत है। वहीं समस्याओं की शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठगों द्वारा मोबाइल के माध्यम से भोले भाले नागरिकों के बैंक खातों पर डाका डाला जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश के प्रत्येक नागरिक पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।समाज को जाति धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाई जा रही है। कांग्रेस सभी वर्गो का सम्मान करना जानती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक् अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.