शाहजहांपुर, मई 22 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड,कानून व्यवस्था की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।डीएम ने गुंडाएक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर आदि वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित वादों की सूची बनाकर प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करके निस्तारित कराया जाए। शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित वादों की प्रत्येक माह 30 से 40 की सूची बनाकर निस्तारित करें। शासकीय अधिवक्ताओं व विभागीय अधिकारियों से विशेषकर प्रमुख आपराधिक, भूमि, राजस्व व लोकहित के मामलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। न्यायालयो में लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी प्रकरणों में जवाब दायर कर वाद निस्तारण शीघ्र करवाया जाए। एसपी राजेश द्विवेदी, एडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.