सहारनपुर, नवम्बर 20 -- प्रत्येक ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार ग्राम चौपाल लगा करेगी। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने ग्राम चौपाल के लिए रोस्टर जारी कर, अधिकारी नामित किए। कहा कि ग्राम चौपाल प्रातः 11 बजे से समाप्ति तक आयोजित की जायेगी जिसमें जन सामान्य की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। सीडीओ ने कहा कि नवंबर दिसंबर में आयोजित किये जाने वाले ग्राम चौपालों का रोस्टर जारी करते हुए बीडीओ एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल के निर्धारित तिथि से पूर्व ही उस ग्राम पंचायत में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान जन सहयोग से चलाया जाए। ग्राम चौपाल में जन प्रतिनिधियों को बीडीओ द्वारा आमंत्रित किया जाए। इसमें मनरेगा का मजदूरी भ...