बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- जनपद में रविवार को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का 126वां एपिसोड सुना गया। शिकारपुर विधानसभा के सलैमपुर मंडल अंतर्गत ग्राम रंगपुर, शक्ति केंद्र-रंगपुर के बूथ संख्या 40 पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ मन की बात की बात सुनी। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जन-जन को जोड़ने और राष्ट्रहित में सोचने के लिए प्रेरित करने वाला अभियान है। कार्यक्रम में सलेमपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष अवनीश गिरी ,ग्राम प्रधान दिनेश, शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. संजय, योगेंद्र गिरी ,सुभाष ठाकुर, पूर्व प्रधान हरेंद्र अरविंद, चौधरी दीपक गुप्ता, सुनील गिरी, मनोज चौधरी, केके शर्मा, कविंद्र चौधरी आदि मौजूद...