रांची, मार्च 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र प्रायोजित जल जीवन मिशन (हर घर जल) के तहत घरों तक पहुंचाए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता एवं बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए नल जल मित्र नियुक्त किये जायेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपना जो कार्य योजना तैयार किया है, उसमें जल सहिया को अहम जिम्मेदारी देना शामिल है। प्रति पंचायत एक जल सहिया का चयन कर नल जल मित्र बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पूर्ण हो चुके हर घर जल गांव को सत्यापित करने का भी लक्ष्य रखा गया है। विभाग अंतर्गत चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं और नलकूपों की शिकायतों के निपटारे के लिए जीआईएस मैपिंग की जाएगी। इसके लिए झार-जल पोर्टल पर जीआईएस मैपिंग कर ग्रीवांस रिड्रेसल असेस्टेस मैनेजमेंट के मॉड्यूल पर कार्य किया जाएगा। संबंधित स्टेक होल्डर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.