धनबाद, फरवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि। मासस ने धनबाद लोकसभा से दस साल के बाद अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। जिससे मासस कार्यकर्ताओं में खुशी है। गुरुवार को मासस के झरिया अंचल अध्यक्ष धरम बाउरी के नेतृत्व मे कई समर्थकों ने भगतडीह, ऐना, राइज एरिया, विक्ट्री, चांदमारी सहित कई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। मासस लोकसभा प्रत्याशी जगदीश रवानी को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में काम करने का निर्देश देते हुए सजग रहने को कहा। कहा कि इस बार जगदीश रवानी उम्मीदवार होंगे। कहा कि झरिया के अस्तित्व को केवल मासस ही बचा सकती है। अमन-चैन, रोजगार व भ्रष्टाचार मुक्त धनबाद के लिए मासस ही एक विकल्प है। मौके पर धरनी महतो, सूरज हेम्ब्रम, गणेश हेम्ब्रम, रामलाल टुटू, फुलचंद भुईया, त्रिलोकी कुमार, राहुल साव, सोनू कुमार, चौधरी भुइयां, विशाल राय, मनो...