गढ़वा, फरवरी 10 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में नोडल पदाधिकारी व्यय कोषांग के प्रशांत मिंज के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अध्यक्ष और वार्ड के सभी उम्मीदवारों को चुनाव से संबंधीत आय व्यय का लेखा-जोखा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सभी आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्हें बताया गया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने, मतदाताओं को प्रलोभन नहीं देने, पूरे चुनाव का लेखा-जोखा तीन तीथियों में देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...