गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक के ठीक पूर्व सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चिह्न आवंटन के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निर्वाचन से जुड़े विभिन्न नियमों और आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुलूस, सभा, वाहन के लिए पूर्व-अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उसके लिए समय पर आवेदन समर्पित करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्येक प्रत्याशी प्रचार के दौरान अधिकतम तीन वाहनों का उपयोग कर सकेगा। अनुमान्य तीव्रता सीमा वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए पृथक से अनुमति आवश्यक होगी, जबकि डीजे के प...