रांची, फरवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खूंटी नगर पंचायत के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा एवं व्यय प्रेक्षक श्रवण कुमार प्रजापति ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों एवं सभी वार्डों के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता तथा चुनाव से जुड़े नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रतीक आवंटित होने के बाद ही चुनाव प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने प्रचार के दौरान निर्धारित व्यय सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। प्रेक्षकों ने बताया कि वार्ड पार्ष...