लखीसराय, नवम्बर 7 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के अंतर्गत गुरुवार को बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। हर वर्ग और हर आयु के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी निभाई। सुबह के शुरुआती घंटों से ही कई केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर स्थित मध्य विद्यालय नंबर दो में बनाए गए बूथ संख्या 45 पर मॉक पोल के ठीक बाद ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान की शुरुआत में थोड़ी देर हुई। तकनीकी दल की तत्परता से 7:28 बजे मतदान पुनः शुरू कराया गया। इसी केंद्र के बूथ संख्या 43 पर मतदान के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सबसे पहले पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.