गुमला, फरवरी 12 -- गुमला, संवाददाता । गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज हो गया है। अध्यक्ष पद सहित 22 वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं और अपना एजेंडा भी बता रहे हैं।इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 9 महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जिससे चुनावी माहौल और रोचक हो गया है। लगभग सभी अध्यक्ष पद की प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं और वहीं से प्रचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। कई वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भी कार्यालय खोलकर प्रचार को गति दे दी है।उम्मीदवार मुहल्लों और वार्डों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वे सफाई व्यवस्था,...