भागलपुर, मार्च 2 -- कहलगांव प्रखंड के जानीडीह और कैरिया पैक्स में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया। जानीडीह पैक्स से, अध्यक्ष पद से दिलीप सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। नामांकन वापसी के बाद दोनों पैक्सों से सदस्य पद के लिए आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...