आगरा, फरवरी 19 -- -वैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज में किया गया कार्यक्रम का आयोजन आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बधाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगीत विभाग तथा राष्ट्र सेविका समिति की ओर से किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, विशिष्ट अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की कार्यवाहिका श्रुति सिंघल और प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने किया। शुभांगी शुक्ला ने कहा कि वन्दे मातरम् गीत राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम व श्रद्धा का संचार करता है। विशिष्ट अतिथि श्रुति सिंघल ने वन्दे मातरम् के महत्व पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने वन्दे मातरम् के स्वर्णिम इतिहास को समझाया। रति ने राष्ट्र सेविका समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.