गुमला, जनवरी 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । विकास भारती विशुनपुर द्वारा संचालित गुरुकुल शिक्षण पद्धति आधारित संस्थान ज्ञान निकेतन में मंगलवार को 38वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री डॉ. अशोक भगत ,संयुक्त सचिव महेंद्र भगत,पूर्व आईएएस सतीश कुमार, रवि भगत, मुखिया रामप्रसाद बड़ाईक, विभाग प्रचारक समी, प्रवाल मैत्रा, कुमकुम मैत्रा,प्रधानाचार्य नीतेश खेरवार,डॉ. बृजेश पांडेय तथा विकास भारती की उपाध्यक्ष रंजना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक भगत ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं,बल्कि बच्चों को अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत से जोड़कर...