संभल, मार्च 9 -- पीएमश्री स्कूलों के 13 बच्चे अपने शिक्षकों के निर्देशन में भारतीय औद्योगिकी संस्थान दिल्ली जाएंगे और बीटेक के छात्र-छात्राओं से प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए स्कूली बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दो दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण दिया गया। डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की प्रेरणा से किये जा रहे नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के 13 बच्चों और संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का दो दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र बहजोई में संपन्न हुआ। सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन की टीम ने अवगत कराया कि यहां के प्रशिक्षण के बाद ये बच्चे अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के संरक्षण में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली जाएंगे और वहां के बीटेक छात्र-छात्राओं से प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन करेंगे। बीएसए अलका शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.