आगरा, जनवरी 1 -- श्रीडीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजिस्टर्ड कासगंज की मतगणना गंगा देवी माहेश्वरी भवन में देर रात संपन्न हुई। मतों की गणना में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी सुनील कावरा, कोषाध्यक्ष पद पर आदर्श माहेश्वरी विजयी हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विजयी सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीडीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजिस्टर्ड कासगंज त्रिवार्षिक चुनाव का मतदान 29 दिसंबर को गंगा देवी माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। 30 दिसंबर को मतों गणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई जो देर रात चलती रही। मतगणना के आए परिणाम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील कावरा व उनकी टीम विजयी हुई है। जबकि दूसरी टीम से अध्यक्ष पद के लिए अपने टीम के साथ खड़े कृष्ण मुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.