कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग से प्रशासन तक सिविल सेवा में करियर मार्ग विषय पर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर एसपी शिखर चौधरी ने सबसे पहले सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों के बीच अंतर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों के लिए सिविल सेवा एक अत्यंत उपयुक्त करियर विकल्प क्यों है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीटेक अध्ययन के दौरान विकसित होने वाली विश्लेषणात्मक क्षमता और तार्किक सोच प्रशासनिक सेवाओं में अत्यंत सहायक सिद्ध होती है। स्वयं आईआईटी पटना से स्नातक होने के कारण उन्होंने विषय को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की तथा अभ्यर्थियों द...