गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के ऐसे मेहनती अभ्यर्थियों को अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित किया है जो गढ़वा में रहते हुए सीमित संसाधनों के बीच यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। एसडीएम ने ऐसे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुये कहा कि यद्यपि उनका समय बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने अध्ययन के शेड्यूल में से एक घंटा निकालना बड़ा मुश्किल होता है फिर भी अगर संभव हो तो वह बुधवार को 11 से 12 के बीच एक घंटे का समय निकालें। इस एक घंटे के वार्तालाप में न केवल उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री के बारे में जानकारियां दी जाएंगी बल्कि उनकी समस्याओं और सुझावों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.