रामपुर, अगस्त 4 -- श्रावण मास के अवसर पर आर्य समाज मंदिर पट्टी टोला में श्रावणी पर्व का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में प्रात काल में यज्ञ के पुरोहित जयेंद्र शास्त्री दृारा विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधान मुकेश आर्य,मंत्री मनोज कुमार,उप प्रधान योगेश आर्य,संजय आर्य और राजेंद्र कुमार आर्य ,कौशल्या नंदन ,असित आर्य ,राजीव आर्य ,राजीव रस्तोगी निखिल आर्य आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार जैन ने बोलते हुए कहा कि वैदिक मंत्रों के आधार पर की गई प्रतियोगिता से बच्चों में अच्छे चरित्र का निर्माण होगा। आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य ने कहां की की आर्य समाज समय-समय पर वेद की ज्योति को जलाए रखने के लिए वैदिक मंत्र प्रतियोगिता वैदिक निबंध प्रतियोगिता कराता है। स्वामी दयानंद सरस्वती ने जो वेद की अलख जलाई थी एवं समाज म...