चंदौली, फरवरी 17 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान पर सोमवार को पीएम श्री विद्यालय की ओर से आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय हथियानी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी उतनी ही जरूरी हैं। सरकार परिषदीय विद्यालयों को बेहतर संसाधनों से सुसज्जित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल के अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रतियोगिता के लंबी कूद बालक वर्ग में हथियान...